
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश क्रमांक एफ 2-06/2025/दो-गृह/रा.पु.से./2025 दिनांक 10/09/25 के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कुमारी चंद्राकर को जिला सरगुजा से तबादला करते हुए (पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर रेंज) मे उपपुलिस अधिक्षक के पद पर तबादला किये जाने पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरगुजा के सभाकक्ष मे 25 सितमबर गुरुवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित कर उनको भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने उप पुलिस अधीक्षक कुमारी चंद्राकर के जिला सरगुजा के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया कार्य सेवा के दौरान उनके द्वारा अच्छी पुलिसिंग किये जाने के लिए तारीफ किया। तथा आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनायें देते हुये भावभीनी बिदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कुमारी चंद्राकर ने अपने मनोभावों को प्रकट करते हुये कहा कि- सरगुजा जिले में कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ अधिकारियो सहित अधीनस्थ अधिकारियो/ कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला , साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे पुलिसिंग के माध्यम से बेहतर क़ानून व्यवस्था स्थापित करने प्राप्त हुआ। महकमा में सभी का सहयोग मिलता रहा उसे भूलाया नहीं जा सकता। और आशा है आगे भी सभी का सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्रम मे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों ने उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कुमारी चंद्राकर कों पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । तथा मोमेंटो देकर आगामी सेवाओं के लिए शुभकामनायें प्रदान किये । विदाई एवं सम्मान समारोह के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), स्टेनो श्री फबियानुस तिर्की, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, जिला विशेष शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



