
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : सिहावा अंचल का देव दशहरा अंचल के मुखिया प्रथम पुज्य श्रीं ठाकुरदेव जी महराज के धराधाम मल्हारी में सिहावा अंचल के पुजारी बाबा पुज्य श्री विजय कौशल जी पुरे अंचल से ठाकुरदेव समिति,मां जगतारनी शीतला समिति सिहावा,भुमकाल गण सिहावा अंचल सहित समस्त ग्रामवासी मल्हारी सिहावा अंचल के प्रमुख नागरिकों के उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण पश्चात् संम्पन्न हुआ। श्री चैन सिंह कौशल जी पुजारी ने जानकारी बताते हुए कहा कि पुज्य श्री ठाकुरदेव जी महराज का सिहावा अंचल का सर्वोपरि एवं प्रथम पुज्य देव हैं। अंचल में उनकी भूमिका अंग्रेज के आने से पहले का मिलता है। अंग्रेजों को भी प्रभु के प्रभुत्व से डर रहता था।
अंचल के सभी आराध्य देव उनके अनुसार कार्य एवं उनके अगुवाई में रहते हैं।इस कारण मल्हारी में नवरात्र में भी दीप प्रज्वलन देवी पुजन निषेध है । पुर्ण शक्ति सहित बाबाजी यहां विराजमान हैं। ठाकुरदेव जी का महिमा एवं उनके कृपा का वर्णन करना असंभव है। बाबाजी सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैउक्त अवसर पर सिहावा अंचल के भूमकाल सिहावा अंचल के श्री ठाकुर देव समिति जगतजननी मां शीतला समिति सिहावा एवम् सिहावा अंचल के प्रबुद्ध जनों मान श्री मगाऊ राम बरबंधा अरविंद नेताम आमगांव शंकर लाल पटेल भूरसी डोंगरी हीरालाल नेताम हिर्री कलम सिंग पवार देउर पारा बलदेव निषाद सिहावा अंजोर सिंह निषाद हीरापुर रामप्रसाद मरकाम कुहीन पारा भरत साक्षी बांधा राजा राम मरकाम नगरी कुलेश्वर पटेल सांकरा ईश्वर निषाद रानीगांव लिलंबर शेष गणेश सूर्यवंशी उमरगांव कोमल जी गादुल बाहरा तथा ग्राम मल्हारी के हुलास राम सोम श्याम शंकर सोम सालिक चंद्रवंशी राकेश बिसेन बृजभूषण नागवंशी दिलीप सोम सरपंच ग्राम पंचायत मल्हारी के समस्त ग्रामीणों एवम् अंचल वासियों ने अंचल के समस्त अराध्यो के पूजन अर्चन कर सिहावा क्षेत्र का देव दशहरा पर्व बड़े धूम धाम से हर्ष उल्हास से मनाया।



