Home छत्तीसगढ़ ग्राम कटिन्दा के दूर्गा पंडाल में श्रीमद्देवीभागवत महापुराण सुनने उमड़ने लगी श्रोताओं...

ग्राम कटिन्दा के दूर्गा पंडाल में श्रीमद्देवीभागवत महापुराण सुनने उमड़ने लगी श्रोताओं की भीड़

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ होते ही नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देवी दरबार में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। जगह जगह भव्य झांकी आकर्षक बीजली झालरों से सुसज्जित देवी दरबारों में विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। जय माता दी के गगनभेदी जयकारे से सिंहवाहिनी का दरबार गूंजायमान है।इसी कड़ी में सरगुजा जिले के ब्लाक लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कटिन्दा में प्रत्येक वर्ष की भांति मां दुर्गा मां सरस्वती लक्ष्मी गणेश कार्तिकेय आदि देवी देवताओं की प्रतिमा रख श्रद्धालुओं द्वार सेवा पूजन की जा रही है।

ग्राम देवस्थल तथा दूर्गा पंडाल एक ही जगह होने कारण पंचायत वासियों तथा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले भक्तों की अपार भीड़ लगने लगी है । आयोजन की व्यवस्था दूर्गा पूजा समिति द्वारा की गई हैवेदाचार्य श्री सुरेश शुक्ला एव उनके सुपुत्र मौसम शुक्ला द्वारा शाम 7.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक नित्य प्रति संगीतमय श्रीमद्देवीभागवत महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। भजन संध्या में देवी कथा सुनने आसपास ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। तथा दूर्गा मंडप में श्रोताओं का तांता लगने लगा है। आलम ऐसा है कि ओजस्वी कथा और पारम्परिक लोक देवी भक्ति भजन के संगम से दर्शकदीर्घा में बैठे श्रोता महिला पुरुषो को देवी माता की सवारी भी आती है युवक युवतियों तथा महिला पुरुषों के झूपते अद्भुत नज़ारा को देखने दर्शक इस धाम में पहुंच रहे हैं । भक्ति गीत संगीत ने दूर्गा पंडाल की रौनक बढ़ा दी है।

नगर तथा शहरों में लाखों रुपये व्यय कर बाहरी फनकारों से देवी जागरण जैसे प्रोग्राम आयोजित कराये जाते हैं। वहीं कटिन्दा गांव में स्थानीय स्तर के कलाकारों ने देवी भजन
की बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। दूर्गा पूजा पंडाल का कार्यक्रम यकीनन सराहनीय है। साथ ही प्रसाद भंडारे का आयोजन कर माता भक्तों तथा श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सबेरे शाम प्रसाद वितरित किये जा रहे है। शनिवार को दूर्गापूजा समिति सदस्य एवं चर्चित व्यवसायी विजय अग्रवाल (कनकश्री) के ओर से प्रसाद वितरित किये गये। दूर्गा पंडाल का अद्भुत दृश्य को देखने दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। ग्राम कटिन्दा स्थित धाम में नवरात्रि पर्व की भव्यता देखते ही बन रही है। दूर्गा पंडाल में मां की ममता एवं कृपा बरस रही है। क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरो तथा दूर्गा पूजा पंडालों में भी मां अम्बे की दर्शन पूजन निरंतर जारी है जहां भक्तों की बेशुमार भीड़ नजर आने लगा है। शक्ति पीठों में अखड दीप प्रज्वलित किये गये हैं। नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक वातावरण में चारों तरफ़ आस्था भक्ति की पवित्र धारा बह रही है। शारदीय नवरात्रि महापर्व बन गया है माता भक्त देवी माता की आराधना कर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here