नई दिल्ली : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी (AAC) ने सोमवार को PoK के कई इलाकों में हल्ला बोल दिया। कई जगहों पर बंद का आयोजन किया गया और चक्का जाम कर दिया गया।
PoK में विरोध प्रदर्शन की वजह पाकिस्तान से नाराजगी बताई जा रही है। हालातों पर काबू पाने के लिए इस्लामाबाद ने बड़ी संख्या में सुरक्षाबल PoK में तैनात कर दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप कर दी गई है।
AAC के नेता शौकत नवाज मीर के अनुसार,
हमारा अभियान किसी संस्था के खिलाफ नहीं है। मगर, पिछले 70 सालों से PoK के लोगों को मौलिक अधिकार नहीं मिले हैं। बस अब बहुत हो गया। या तो हमें हमारे अधिकार दो और या फिर लोगों के गुस्से का सामना करें।
पाक सरकार ने भेजी फौजPoK में चल रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार ताकत का इस्तेमाल कर रही है। हजारों की संख्या में लोग PoK की सड़कों पर मार्च निकाल रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए पंजाब से पुलिस भेजी गई है। शनिवार और रविवार को पुलिस ने PoK में घुसने और बाहर निकलने की कई जगहें सील कर दीं।



