Home छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने समन्वय से अनुमोदन कराते हुए सौ से ज्यादा प्राचार्यों और शिक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

मिली जानकारी अनुसार तबादला सूची में कई प्राचार्य और शिक्षक शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, वहीं कुछ को इस पद से हटाया गया है।

इसके साथ ही कई जिलों में नए जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी लगभग 150 शिक्षकों का ट्रांसफर किया था। यह ट्रांसफर जंबो लिस्ट न दिखे इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की लिस्ट को 10-10 नामों में अलग-अलग जारी किया है।

देखें लिस्ट 

           

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here