एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: बैलाडीला देव स्थान समिति और गायत्री परिवार किरंदुल के तत्वावधान में श्री राघव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा महाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन, पूर्णाहुति, सामूहिक कन्या भोज और 111 दीपक थालियों के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।
नगर परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और मंगलकामना के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स, एनएमडीसी प्रबंधन, प्रेरणा महिला समिति, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्रादेशिक संगठनों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, सदस्यों सहित नगर के समस्त श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आदि शक्ति भवानी माता रानी और समस्त दिव्य शक्तियों की महाआरती में शामिल होकर सभी ने पुण्य अर्जित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।



