
एस एच अज़हर : गांधी जयंती व शास्त्री जयंती डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में एन एस एस व स्काउट- गाइड़ के छात्र -छात्राओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित कर मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक के पी सिंहा सर ने बच्चों को गांधी जी के द्वारा बताए गए अहिंसा के पथ पर चलने को कहा। उन्होंने बताया की आज हिंसा का रास्ता युवा अपना रहे हैं , जो गलत है,हमें शान्ति और अहिंसा के मार्ग को चुनना चाहिए। रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव ने बच्चों को सेवा ,स्वच्छता, व अहिंसा को जीवन में अपनाने के लिए कहा ।उन्होंने कहा मेहनत कर के ही हम शास्त्री जी जैसे बन सकते हैं। गाइड कप्तान अनामिका इक्का ने भी बच्चों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने को कहा। उन्होंने बताया की शास्त्री जी की तरह कठिन परिस्थितियों को पार करने पर ही कोई व्यक्ति सफल हो सकता है। मनोज सर , अर्चना मैडम ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी । विद्यालय के प्राचार्य एस के श्रीवास्तव सर ने भी इस अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमें जीवन में सत्य और अहिंसा को अपनाना चाहिए तभी हमारा जीवन सार्थक माना जाएगा ।



