Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका का दौरा कार्यक्रम सरगुजा संभाग के लखनपुर पहुंचेंगे आज

राज्यपाल रमेन डेका का दौरा कार्यक्रम सरगुजा संभाग के लखनपुर पहुंचेंगे आज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका तीन दिनों के लिए प्रदेश के उतरी अंचल के जिलों के दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक मुंगेली कोरबा अम्बिकापुर बलरामपुर सूरजपुर कोरिया बैकुंठपुर गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिलों का भ्रमण करेंगे। इसी तारतम्य में राजपाल श्री डेका 6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को 10 बजे अम्बिकापुर सर्किट हाउस से विकास खंड लखनपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह तकरीबन 10.30 बजे वे जनपद पंचायत कार्यालय लखनपुर में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे । बाद इसके 11.30 बजे सूरजपुर प्रतापपुर के लिए के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल का यह दौरा 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका का यह दौरा सूबे के उतरी जिलों में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा जनप्रतिनिधियों से संवाद और विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के मकसद से है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here