Home देश इटली में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार भारतीय...

इटली में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार भारतीय नागरिकों की मौत…

0

दक्षिणी इटली के मटेरा शहर में एक सड़क हादसे में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. सोमवार (6 अक्टूबर) को रोम स्थित भारतीय दूतावास ने इस बात की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि मृतक 6 अन्य लोगों के साथ एक कार में सवार थे. इसी दौरान कार एक ट्रक से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. यह हादसा बीते शनिवार को स्कान्जानो जोनिको इलाके में हुआ, जब 10 लोगों को ले जा रही एक सात-सीटर कार ट्रक से टकरा गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित सात सीटों वाली रेनॉल्ट सीनिक कार में छह अन्य लोगों के साथ सवार थे. उनकी कार शनिवार को एग्री घाटी के मटेरा शहर के स्कैनजानो जोनिको नगरपालिका क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई. जिससे चार भारतीय नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारतीय दूतावास ने हादसे पर जताया दुख:- हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कुमार मनोज (34), सिंह सुरजीत (33), सिंह हरविंदर (31) और सिंह जसकरण (20) के रूप में हुई है. भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘भारतीय दूतावास दक्षिणी इटली के मटेरा में एक सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता है.

हादसे में जख्मी 6 लोग अस्पतला में भर्ती:- इसके आगे दूतावास ने बताया ‘हम विवरण प्राप्त करने के लिए स्थानीय इतालवी अधिकारियों के संपर्क में हैं. दूतावास संबंधित परिवारों को हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान करेगा’. वहीं एएनएसए ने बताया कि पांच घायलों को पोलिकोरो (माटेरा) के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जबकि छठे और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पोटेंजा के सैन कार्लो अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इससे पहले नागपुर के व्यवसायी और पत्नी की हुई थी मौत:- इससे पहले इटली में नागपुर के एक कारोबारी और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. वहीं उनके बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान नागपुर के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी जावेद अख्तर और उनकी पत्नी नादिरा गुलशन के रूप में हुई थी. इस हादसे में उनकी बेटी आरजू अख्तर, दूसरी बेटी शिफा और बेटे जाजेल भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. . यह दुर्घटना इटली के ग्रोसेटो के पास ओरिलिया (Aurelia) राजमार्ग पर हुई थी. .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here