Home छत्तीसगढ़ युवक के साथ मारपीट मामला दर्ज विवेचना करने जुटी पुलिस

युवक के साथ मारपीट मामला दर्ज विवेचना करने जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम लटोरी यादव पारा निवासी संतोष यादव आ0 कृपाल यादव उम्र 30 वर्ष ने 7 अक्टूबर दिन मंगलवार को थाना उपस्थित आकर अपने साथ हुए मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराय है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी 4अकटूबर 2025को विजयादशमी दशहरा देखने ग्राम लटोरी गया हुआ था घर वापसी के दौरान फुल्की चाट दुकान में फुल्की खाने खड़ा था इसी दौरान गांव के नीरज राजवाड़े आ0 हिम्मत राजवाड़े तथा आशिश राजवाड़े दोनों निवासी ग्राम लटोरी फुल्की चाट दुकान में आकर पहले फुल्की देने की फरमाइश करने लगे। संतोष यादव उनकी तेवर देखते हुए वहां से हट गया तथा अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा तभी आरोपी निरज राजवाड़े पास आकर अश्लील गालियां बकते हुए के प्रार्थी का कालर पकड़ कर मारपीट करने लगा बाद में उसका सहयोगी आशिष राजवाड़े दोनों ने मिलकर हाथ मुक्के से मारपीट किया। प्रार्थी के शिकायत पर लखनपुर पुलिस ने तथाकथित दोनों आरोपीयों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा सदर 296( स) 351(2) 115(2)3(5) बीएनएस के तहत मारपीट का मामला कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here