Home छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर पहुँचे मुंगेली, हुआ...

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर पहुँचे मुंगेली, हुआ भव्य स्वागत

0

मुंगेली :  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर अपने प्रथम प्रवास पर मुंगेली पहुँचे, जहाँ उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का वास्तविक उत्थान केवल भाजपा के शासनकाल में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए निरंतर योजनाएँ लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि “60-70 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने किसानों का केवल शोषण किया। गांवों में रहने वाले किसानों के लिए न तो सड़कें बनाई गईं, न उनकी फसलों को बाजार तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई। भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों के दर्द को समझते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की, जिससे आज गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा है।”प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य, बोनस, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया है, जबकि कांग्रेस के समय किसानों को 18 प्रतिशत तक ब्याज देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें सदैव किसानों के हित में कार्य करती आई हैं और आगे भी करती रहेंगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि किसान भाई अन्नदाता कहलाते हैं, और उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने अपने ओजस्वी भाषण से किसानों में उत्साह का संचार किया।कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रामधुन साहू ने दिया, जबकि संचालन महामंत्री द्वय श्रीकांत पांडे व वीरेंद्र गुप्ता ने किया तथा आभार जिला प्रभारी रिजवान हक ने व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, राकेश तिवारी, सुरेश दुबे, मानस प्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, सुनील पाठक, मिट्ठू लाल यादव (भागीरथी), सोम वैष्णव, कोटूमल दादवानी, देवचरन भास्कर, उदय जायसवाल, पवन पांडे, शंकर सिंह, महेंद्र खत्री, सुजीत वर्मा, रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर का हुआ सम्मान
इस अवसर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर का किसानों के प्रति उनके योगदानों को याद करते हुए खुमरी पहनाकर, लाठी व शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here