Home छत्तीसगढ़ अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फांसी मर्ग कायम कर जांच में...

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फांसी मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मकतुल युवक रविदास वल्द स्व0 फेंकू दास उम्र 35 वर्ष जाति पनिका 8 अक्टूबर दिन बुधवार की रात साडी का फंदा बना अपने घर मयार में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। बताया जा रहा है युवक खाना खाने के बाद सोने चला गया और अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

रात तकरीबन दो बजे मृतक की पत्नी दरवाजा धकेल कर कमरे के अंदर घूसी तो युवक फांसी के फंदे पर झूलता नज़र आया। युवक फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया था । घटना की इतिला थाने में दी गई । लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मक़तूल ने खुद कुशी क्यों ?की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम हो सकेगा। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here