Home छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार 6.5 किलो ग्राम अवैध गांजा...

गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार 6.5 किलो ग्राम अवैध गांजा जप्त

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना कोतवाली पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना मिली कि सतगुरु कबीर आश्रम बस स्टैंड के पीछे संदेही सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतज़ार कर रहा हैं, सूचना पर पुलिस टीम ने पेशतर से पेशतर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी के साथ पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपना नाम आशुतोष शर्मा आत्मज विजय नारायण शर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन परसौना थाना घोरावल जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश का होना बताया, पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे में रखे सफ़ेद प्लास्टिक बोरा की तलाशी लिया जिसमें कुल 6.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 125000/- रुपये जप्त किया गया, एवं आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को गुरुचरण यादव के कहने पर उड़ीसा जाकर मादक पदार्थ गांजा की खरीदारी कर वास्ते बिक्री करने लाना क़बूल किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 656/25 धारा 20(बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पुलिस टीम ने मामले मे आगे कार्यवाही करते हुए गांजा की खेप मंगाने वाले आरोपी गुरुचरण यादव का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया आरोपी ने अपना नाम गुरुचरण यादव आत्मज धनेश यादव उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम सरौली पोस्ट खैराही थाना करमा जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक मंटू गुप्ता, देवेंद्र पाठक सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here