Home छत्तीसगढ़ बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा नेता की बेरहमी से की...

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा नेता की बेरहमी से की हत्या

0

बीजापुर : बीजापुर जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भाजपा नेता की हत्या कर दी। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में भाजपा नेता सत्यम पुनेम की बेरहमी से हत्या कर दी।

भाजपा नेता जिनकी नक्सलियों ने की हत्या
जानकारी के अनुसार, मृतक सत्यम पुनेम उसूर तहसील के मुजलाकांकेर गांव के निवासी थे और बीते 20 वर्षों से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। वे स्थानीय स्तर पर सक्रिय रूप से पार्टी कार्यों में योगदान दे रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना की रात नक्सलियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें घर से बाहर निकाला और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। सुबह जब ग्रामीणों ने सत्यम पुनेम का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

शव के पास नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिसमें मद्देड एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में नक्सलियों ने भाजपा नेता पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए इस घटना को अंजाम देने की बात कही है। साथ ही, बुधवार को भारत बंद का आह्वान भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here