रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम अमदला में मामूली बात को लेकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय यादव वल्द विजय कुमार यादव उम्र 32 साल को गांव के 1- अनुज कुमार 2-उमाशंकर 3-भानू प्रताप तीनों निवासी अमदला थाना लखनपुर तथा 4-अजय यादव निवासी फतेहपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर उक्त चारों आरोपीयों ने मिल कर प्रार्थी और उसके पिता के साथ सिर्फ इसलिए मार पीट किया है कि पड़ोस में कुछ मेहमान सोमवार को शादी के सिलसिले में लड़का देखने आये थे संजय यादव एवं उसके परिवार वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। आरोपियों ने रौब जमाते हुए कहा बहुत बडे आदमी हो गये हो और मारपीट किया।
वहीं दूसरे मामले में जयशंकर दास वल्द स्व0 रत्न दास 48 साकिन ग्राम रजपुरीकला ने 13 अक्टूबर को थाना उपस्थित आकर अपने साथ हुये मारपीट का शिकायत दर्ज कराया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी के साथ आरोपी लल्लू राम राजवाड़े साकिन ग्राम सिरकोतगा ने नशे के हालात में बेवजह गाली गलौज करते हुए जयशंकर के साथ मारपीट किया । दोनों मामलों में लखनपुर पुलिस ने धारा सदर 296 (बी)351(2)115(2) 3(5 )बीएनएस के तहत मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



