सरगुजा : लखनपुर में विद्युत विभाग के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण ठेका पर बीजली रख-रखाव काम कर रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग द्वारा 14 अक्टूबर को ग्राम जजगा के पास बीजली संधारण कार्य करने के दौरान 33000 केवी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। जिनका उपचार अंबिकापुर जिला अस्पताल में जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक ठेका कर्मी तुलेश्वर ठाकुर पिता बलभद्र सिंह ठाकुर उम्र लगभग 30 वर्ष साकिन लखनपुर सफीर एक्का पिता कोलू राम सीतापुर सतनारायण सिंह पिता धीर साय उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम आमदला के साथ 33000 केवी रखरखाव का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान उदयपुर सलका के 132 केवी स्टेशन फीडर से आए 33000 केवी तरंगित तार की चपेट में आने से तुलेश्वर ठाकुर, सफीर एक्का और सतनारायण सिंह घायल हो गए।
जिन्हें उपचार हेतु तीनों को लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत तुलेश्वर ठाकुर को मृत घोषित कर दिया वहीं परिजनों को संतुष्टि नहीं होने की स्थिति में युवक को अंबिकापुर ले जाया गया। मृतक तुलेश्वर ठाकुर को मिशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही सफीर एक्का और सत्यनारायण सिंह का उपचार मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जारी है। आगामी दीपावली और छठ त्यौहार के मद्देनजर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा विस्तारित बीजली लाइऩो के रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए बागड़ विद्युत विभाग के द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था।
सूत्रों की माने तो लखनपुर जेई सचिन कुजूर के द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के 33000 केवी का संधारण कार्य बिना सुरक्षा के ठेका कर्मियों से कराया जा रहा था विभाग के अधिकारी के लापरवाही के कारण सधारण कार्य में लगे युवक के करेंट के चपेट आने से एक युवक की मौत हो गई है वहीं अन्य दो युवक घायल हो गए जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में जारी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले को लेकर विभागीय आला अधिकारी किस प्रकार की कार्रवाही करते हैं ।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के विज्ञापन के अनुसार 14 अक्टूबर को निकलने वाले ग्राम तुरना फीडर के , बैलखरिखा ,परी अमलभिठ्ठी मुकुंदपुर , ईरगवा,एवं अन्य ग्राम 33/11 निम्हा फीडर से निकलने वाले ग्राम खुटिया, पथरी, महंगाई व अन्य ग्रामों में बीजली संधारण का कार्य होना था परंतु इन सब नियमों को तांक पर रखकर विद्युत विभाग के द्वारा बिना किसी सुरक्षा के ठेका अपरिपक्व कर्मियों से 33000 केवी का अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा था जो की जांच का विषय है।



