Home छत्तीसगढ़ एएमएनएस इंडिया का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 85 ग्रामीणों की जांच

एएमएनएस इंडिया का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 85 ग्रामीणों की जांच

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल (दंतेवाड़ा): आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने CSR के तहत किरंदुल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसका मकसद ग्रामीण और आदिवासी समुदायों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर में 85 लोगों की BP, शुगर, मलेरिया आदि जांचें हुईं। मरीजों को परामर्श, निःशुल्क दवाएं दी गईं और स्वच्छता, पोषण व बीमारियों की रोकथाम पर शिक्षा दी गई। महिलाएं, बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।स्थानीयों ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसी पहल से बड़ा लाभ मिलता है। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा, स्वच्छता व पर्यावरण में भी कार्य जारी है। भविष्य में ऐसे शिविर नियमित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here