
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : शासन प्रशासन के मंशानुरूप खेल विधा को आगे बढ़ाने के मकसद से जोन स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन हाई स्कूल साक्षरता मिनी स्टेडियम लखनपुर में 16 अक्टूबर दिन गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। जिसमे विभिन्न सकूलो के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो के 15 से 29 वर्ष के बालक बालिकाओं का रस्सी कूद,पिठुल, गेड़ी दौड रस्साकसी , वालीवाल कबड्ड़ी,फूटबाल, दौड 100 मीटर एवं 200 मीटर गोला-फेंक,का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोन स्तरीय खेल प्रभारी मनोज तिवारी, (सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ) नोडल अधिकारी अरविंद गुप्ता,
(मंडल संयोजक) समस्त सीएससी एवं पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा।



