Home लाइफ सेहत के लिए वरदान से कम नहीं गोंद कतीरा, खाने से कम...

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं गोंद कतीरा, खाने से कम हो सकता है इन बीमारियों का खतरा

0

आयुर्वेद के मुताबिक गोंद कतीरा को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से गोंद कतीरे का सेवन किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को कम भी किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को गोंद कतीरे से बने लड्डू खाने की सलाह दी जाती है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर गोंद कतीरे के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में भी जान लेते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए और बोन रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करने के लिए गोंद कतीरा खाया जा सकता है। अगर आप थकान और कमजोरी की समस्या को दूर कर एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो आप गोंद कतरे का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए गोंद कतीरे को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप अपने पेट की सेहत को सुधारना चाहते हैं, तो भी गोंद कतीरे का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। गोंद कतीरा कब्ज, पेट दर्द, ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। गोंद कतीरे में मौजूद पोषक तत्व इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा खून की कमी से छुटकारा पाने के लिए भी गोंद कतीरे का सेवन किया जा सकता है।

कैसे करना चाहिए सेवन?

सर्दियों के मौसम में गोंद कतीरे को ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर लड्डू बनाए जा सकते हैं। अगर आप गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरे का सेवन करना चाहते हैं, तो आप गोंद और मिश्री को मिक्स करके शरबत बना सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से गोंद कतीरे का सेवन करना बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here