
अभिनेत्री शेफाली शाह क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम को ऑडियंस काफी पसंद करते हैं। इस सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब मेकर्स ने दिवाली से पहले सिनेप्रेमियों को दिल्ली क्राइम 3 की अनाउंसमेंट कर नायाब तोहफा दिया है।
वेब सीरीज का लेटेस्ट टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि दिल्ली पुलिस एक नए केस की चुनौती का सामना करती नजर आ रही है। इस बार राजधानी पुलिस का नया दुश्मन कौन है, उसकी जानकारी आपको दिल्ली क्राइम 3 का टीजर देखने पर मिलेगी।
1 मिनट 4 सेकंड के इस टीजर में आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस इस बार नई दुश्मन बड़ी दीदी का सामना कर रही है। जो राजधानी में लड़कियों की तस्करी करती है। इस किरदार में अभिनेत्री हुमा कुरैशी नजर आ रही हैं। लेडी खलानियका के तौर पर हुमा काफी जच रही हैं। इसके अलावा शेफाली शाह और उनकी टीम इस बड़ी दीदी की गुत्थी को सुलझाने की पूरी कोशिश करती दिख रही है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो दिल्ली क्राइम 3 का ये लेटेस्ट टीजर काफी शानदार है और इसे देखने बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इससे पहले दिल्ली क्राइम के दोनों सीजन सफल साबित हुए और ओटीटी पर मस्ट वॉच बने हैं।



