Home छत्तीसगढ़ थार गाड़ी में मिली युवक की दो-तीन दिन पुरानी लाश, इलाके में...

थार गाड़ी में मिली युवक की दो-तीन दिन पुरानी लाश, इलाके में फैली सनसनी

0

रायपुर : दिवाली त्योहार के बीच राजधानी रायपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां टाटीबंध क्षेत्र में थार गाड़ी में एक युवक की लाश मिली है. शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 दिन पहले थार वाहन क्रमांक CG 04 PX 6888 का भिलाई-3 के पास एक्सीडेंट हुआ था. इस गाड़ी को खींचकर लाकर महिंद्रा शो-रूम टाटीबंध के सामने रख दी गई थी. कार की खिड़की लॉक नहीं थी. इस कार में कोई अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जो 2-3 दिन पुराना लग रहा है. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा अस्पताल भेज दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here