Home छत्तीसगढ़ हाई स्कूल साक्षरता मिनी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव हुआ...

हाई स्कूल साक्षरता मिनी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव हुआ सम्पन्न

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के मौके पर सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के हाई स्कूल साक्षरता मिनी स्टेडियम में 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को 10 बजे से 4 बजे तक खंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन जनपद पंचायत और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जिला पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, जंप सदस्य रजनी सिंह रहे।

मचासीन अतिथियों ने बाकायदा मां सरस्वती के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव प्रोग्राम का आगाज किया। जंप एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। खेल महोत्सव में कुन्नी और लखनपुर जोन के चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया ‌। वालीवाल प्रतियोगिता में प्रथम पुहपुटरा द्वितीय स्थान पोड़ी, फूटबाल में प्रथम स्थान ग्राम कुन्नी द्वितीय पुहपुटरा, कबड्ड़ी बालिका वर्ग में प्रथम सेजस लखनपुर द्वितीय पोड़ी,-कबडडी बालक वर्ग में प्रथम स्थान कुन्नी द्वितीय केवरा -रस्साकसी मे बालक बालक वर्ग में प्रथम सेजस लखनपुर द्वितीय कुन्नी – बालिका वर्ग में प्रथम गुमगराकला द्वितीय स्थान ग्राम पोडी, गेड़ी दौड बालिका वर्ग में प्रथम दिव्या दास द्वितीय हसीना तिर्की कस्तूरबा आश्रम, रस्सी कूद में प्रथम दृष्टी द्वितीय तुलसीदास त‌तीय चन्द्रा गोला-फेंक बालक वर्ग में प्रथम राहुल राजवाड़े द्वितीय शैलेन्द्र राजवाड़े तृतीय लोकेश राजवाड़े, बालिका वर्ग में प्रथम इन्दरावती डाडकेसरा सुनीता लकड़ा डाडकेसरा तृतीय स्थान रजपुरी ने हासिल किये ।वहीं 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम अंकुर कुजुर, द्वितीय जयप्रकाश सिंह, तृतीय राहुल राजवाड़े 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंकुर कुजुर द्वितीय जयप्रकाश सिंह, तृतीय राहुल राजवाड़े पिटठुल बालक वर्ग में प्रथम स्थान हाई स्कूल लहपटरा ने तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कस्तूरबा आश्रम रजपुरी कला ने प्राप्त किया।

अतिथियों के कर कमलों से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को शिल्ड व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया । काबिले गौर है कि विकास खंड स्तरीय में चयनित खिलाड़ी विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में शामिल होंगे। खेल समापन सत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्वैचछा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, ब्लाक स्तरीय खेल प्रभारी मनोज तिवारी, नोडल अधिकारी अरविंद गुप्ता, सहित समस्त सकूल समन्वयक पीटीआई शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहे। दौरान समापन सत्र के खिलाड़ियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्वैचछा सिंह जंप सदस्य रजनी सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी हाय रे सरगुजा नाचे लोक गीत पर थिरकते नजर आये।
इस तरह से चलने वाली दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का सफर मुकम्मल हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here