Home स्वास्थ्य सर्दियों के मौसम में रोजाना करें इसका सेवन, सेहत का खजाना है...

सर्दियों के मौसम में रोजाना करें इसका सेवन, सेहत का खजाना है यह फल….

0

सर्दियों के मौसम में शरीफा का सेवन किया जाता है. शरीफा जिसे कस्टर्ड एप्पल या सीताफल के नाम से भी जानते है, खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. इसका रिच और क्रीमी टेक्सचर लोगों को खूब पसंद आता है. बेहतरीन स्वाद के साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. पोषक तत्वों से भरपूर यह फल सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं शरीफे से मिलने वाले अनेक फायदो के बारे में.

शरीफा में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं:- शरीफा में विटामिन्स, मिनिरल्स, मैग्नीशियम, पोटैशियिम, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है.

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है शरीफा:- सर्दियों के दौरान रोजाना शरीफा खाने से आपको कई सारे फायदे मिलेंगे. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है. इसे खाने से सर्दियों में होने वाले इंफेक्शन और वायरल बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

वजन घटाने में मददगार:- शरीफे में मौजूद नेचुरल शुगर आपके मीठे की क्रेविंग को कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इसे खाने से आप ओवरइटिंग से बचते हैं और भूख को कंट्रोल करने में मददगार होता है.

ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद:- शरीफे में मौजूद विटामिन A और विटामिन C स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह चेहरे से दाग-धब्बे, झूर्रियों को कम करके त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन C त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है जिससे त्वचा टाइट और मुलायम बनी रहती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here