बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, CPI, CPI(ML), CPI(M) और VIP शामिल) ने मंगलवार को अपना संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। महागठबंधन ने ‘बिहार का तेजस्वी प्राण’ नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया है।
महागठबंधन के घोषणा पत्र में क्या-क्या है?
- 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा।
- हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी।
- गरीब परिवार को 500 रुपये में सिलेंडर।
- सभी जीविका सीएम दीदियों को स्थायी किया जाएगा।
- सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा।
- पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा।
- माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 1 दिसंबर से प्रति माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता।
- कौशल-आधारित रोजगार का सृजन।
- 5 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
- विधवा और बुजुर्गों को 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी, जिसमें हर वर्ष 200 रुपये की वृद्धि की जाएगी।
- दिव्यांग जनों को 3000 रुपये मासिक पेंशन।
- प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए फॉर्म एवं परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाएगा।
- छात्रों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा।
- प्रत्येक अनुमंडल में महिला कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
- किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी दी जाएगी।
- हर व्यक्ति को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा।



