नई दिल्ली : बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य में निर्वाचन सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआइआर) के कार्यान्वयन के दौरान 500 से अधिक अधिकारियों के तबादले की घोषणा की। यह एक ही दिन में किया गया सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। इसमें 67 आइएएस और 460 राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारियों का तबादला किया गया।
कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के अनुसार, तबादले का नोटिफिकेशन 24 अक्टूबर को जारी कर दिया गया था। इन्हें सोमवार को एसआइआर की घोषणा के पहले और बाद में विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। दोपहर से पहले 61 आइएएस और 145 राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारियों के तबादले के नोटिफिकेशन अपलोड किए गए।
67 IAS समेत 527 अधिकारियों का तबादलाचुनाव आयोग की प्रेस वार्ता के तुरंत बाद दूसरा सेट उपलब्ध कराया गया। इसमें छह आइएएस और 315 राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारियों की पोस्टिंग की जानकारी थी। इस फेरबदल में 14 जिला मजिस्ट्रेट, कई विशेष सचिव, ओएसडी और आइएएस तथा राज्य सिविल सेवाओं के कई एडीएम व एसडीओ शामिल हैं।
भाजपा ने चुनाव आयुक्त से की शिकायतविपक्षी भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इसकी शिकायत की। भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त की मंजूरी के बिना किए गए असामान्य तबादलों को तुरंत रद करने की मांग की। भाजपा ने आरोप लगाया कि ये तबादले ममता बनर्जी सरकार द्वारा आगामी एसआइआर को बाधित करने का प्रयास हैं, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी ने इसे केवल एक ”रूटीन” प्रक्रिया बताया।



