Home छत्तीसगढ़ बाइक सवार 4 लोग गिरे, ट्रक ने कुचला

बाइक सवार 4 लोग गिरे, ट्रक ने कुचला

0

बलौदाबाजार : भाटापारा में आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोगों में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. नकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर नंबर न लिखे होने के चलते बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी है.

बताया जा रहा है कि एक ही बाईक पर 4 लोग सवार होकर जा रहे थे और बाइक का नियंत्रण खोने के कारण वह वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रक के पिछले चक्कों के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अन्य दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here