
नई दिल्ली : सुष्मिता सेन के नाम भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनने का गौरव प्राप्त है। 1994 में इस ताज को जीतकर सुष्मिता ने ना सिर्फ अपना बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया था। एक्ट्रेस ने इस जर्नी में अपने पहले ब्वॉयफ्रेंड रजत तारा को क्रेडिट दिया है। रजत ने एक्ट्रेस को मिस यूनिवर्स की यात्रा में सहयोग देने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।
उस समय सुष्मिता ने मिस इंडिया का ताज जीता था और मिस यूनिवर्स की ट्रेनिंग के लिए मुंबई जाने की तैयारी कर रही थीं। दिल्ली में पली-बढ़ी होने के कारण, मुंबई जाने का विचार उनके लिए बहुत ही निराशाजनक था। सुष्मिता के मुताबिक रजत ही थे जिन्होंने आगे आकर उनके परिवार को सपोर्ट किया। उन्होंने उनकी मां से कहा कि वह उनके साथ चलेंगे ताकि उन्हें अकेलापन महसूस न हो।
अब कहां है रजत तारा?पिछले कुछ सालों में सुष्मिता सेन की प्राइवेंट लाइफ कई जाने-माने नामों से जुड़ी रही है। जिनमें एक्टर, बिजनेसमैन और यहां कि पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम भी शामिल हैं। मॉडल रोहमन शॉल के साथ उनके रिश्ते ने भी ध्यान आकर्षित किया था, हालांकि दोनों अलग हो गए हैं। आज रजत तारा अपने परिवार के साथ एक शांत जीवन जी रहे हैं, जबकि सुष्मिता सेन अपने करियर और पर फोकस कर रही हैं।



