Home छत्तीसगढ़ छुरिया मंडल से मोदी की सभा में जायेंगे हजारों कार्यकर्ता : सचिन...

छुरिया मंडल से मोदी की सभा में जायेंगे हजारों कार्यकर्ता : सचिन सिंह बघेल

0

छुरिया : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार राज्योत्सव के अवसर पर देश के यश्वी प्रधानमंत्री जी के आगमन की तैयारी को लेकर प्रभारी के रूप में सचिन सिंह बघेल पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक व सहप्रभारी के रूप में रामकुमार गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष डोंगरगांव को छुरिया मंडल में बैठक लेने भेजा गया था,बैठक की शुरुवात पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर गुलाल अभिषेक कर,माल्यार्पण कर किया गया । सभी मंचासिन अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सचिन सिंह बघेल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की देन है,जिन्होंने राज्य निर्माण की कल्पना कर,साकार भी किया है । जब राज्य आज अपनी युवा अवस्था की 25 वी वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में मनाई जा रही हो और इस अवसर पर 1 नवंबर राज्य स्थापन दिवस के अवसर हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी आना और नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण उनके हाथों होना छत्तीसगढ़ प्रदेश की हरेक जनता के लिए गौरव का छन होगा । श्री बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है । उक्त बैठक को रामकुमार गुप्ता ,श्रीमती किरण वैष्णव जिला पंचायत अध्यक्ष,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत, छुरिया,कांता प्रसाद साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शेखर भारतद्वाज,अशोक मरकाम, नैनसिंह पटेल,हितेश गुप्ता,नकुल नेताम,नूतन साहू,श्रीमती भान बाई मंडावी,उत्तरा निषाद, राधिका चंद्रवंशी,शकुन बदोले,रोहित सिन्हा, भारती रजक,सलूजा कोमरे,अशोक सेन,देवानंद सहारे,स्वप्निल पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here