
पानी में उगने वाला सिंघाड़ा यानी Water Chestnut सर्दियों के मौसम में खूब खाया जाता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. मखाने की तरह सिंघाड़ा भी सुपरफूड की लिस्ट में शामिल है, लेकिन इसके फायदे मखाने से भी कहीं ज्यादा माने जाते हैं. आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने के अद्भुत फायदे.
1. शरीर को देता है एनर्जी:- सिंघाड़े में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है. सर्दियों के मौसम में इसे खाने से थकान दूर होती है और शरीर में फुर्ती बनी रहती है.
2. डिहाइड्रेशन से बचाता है:- सिंघाड़ा पानी में उगने वाला फल है, इसलिए इसमें जल की मात्रा भी अधिक होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है.
3. इम्यूनीटी सिस्टम को करता है मजबूत:- सिंघाड़े में विटामिन बी6, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं. नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव होता है.
4. ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल में:- सिंघाड़े में मौजूद पोटैशियम शरीर में सोडियम का स्तर संतुलित करता है, जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है. हाई बीपी वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है.
5. तनाव और चिंता को करता है कम:- सिंघाड़े में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं. यह तनाव और चिंता को कम कर मूड को बेहतर बनाते हैं.
6. दिल के लिए भी फायदेमंद:- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर हृदय रोगों से बचाव में सहायक होते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है. सिंघाड़ा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है. इसे उबालकर, भूनकर या सूखे रूप में खाया जा सकता है. नियमित रूप से सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर को एनर्जी, त्वचा को निखार और दिमाग को शांति मिलती है. इस सर्दी इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें.



