
महासमुंद : शहर के वार्ड 16 के पार्षद धनेंद्र चंद्राकर ने बुधवार को वार्ड के मुख्य मार्ग में सड़क नवीनीकरण निर्माण और उद्यान के सौंदर्यीकरण हेतु इस्टीमेट तैयार करने के लिए पालिका के लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ मार्ग और उद्यान में नाप जोख करवाया। पार्षद श्री चंद्राकर ने कहा कि उक्त मार्ग के नवीनीकरण के लंबे समय से मांग वार्डवासियों द्वारा की जा रही है। इसके साथ उद्यान के सौंदर्यीकरण की मांग वार्डवासी कर रहें हैं। धनेंद्र ने बताया कि उक्त कार्य के लिए वे उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भी मुलाकात कर चुके है। जिनके द्वारा निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया था।



