Home आस्था कब मनाई जाएगी गीता जयंती? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त और मतत्व….

कब मनाई जाएगी गीता जयंती? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त और मतत्व….

0

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का बड़ा ही विशेष महत्व है. इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. ये व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजन होता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. मोक्षदा एकादशी के साथ ही इस दिन हर साल गीता जयंती भी मनाई जाती है.

गीता जयंती 2025 डेट और शुभ मुहूर्त:-मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर को रात 09 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो जाएगी. इस एकादशी तिथि का समापन 01 दिसंबर को शाम 07 बजकर 01 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मानी जाती है. ऐसे में इस साल 01 दिसंबर सोमवार के दिन गीता जयंती मनाई जाएगी.
गीता जयंती का महत्व:- मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. गीता सिर्फ एक किताब भर नहीं है, बल्कि गीता उपदेशों का एक जीवंत रूप है, इसलिए इसकी जंयती मनाई जाती है. गीता के उपदेश पहले जितने प्रासंगिक थे. ये आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. इस दिन गीता का पाठ करने वालों को मुक्ति, मोक्ष और शांति का वरदान प्राप्त होता है. गीता के पाठ से जीवन की जानी-अनजानी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here