
नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना OTT पर भले ही थोड़ा सुस्त रहा हो, लेकिन नवंबर में दर्शकों को एक सेकंड के लिए भी बोरियत का एहसास नहीं होने वाला है। इस महीने आपको हर हफ्ते मनोरंजन का डबल नहीं, बल्कि चार गुना डोज मिलेगा, क्योंकि आपके माइंड को स्ट्रेस फ्री करने के लिए ओटीटी पर उन सीरीज के सीक्वल लौट रहे हैं, जिनका फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
द फैमिली मैन से लेकर महारानी के सीजन 4 और स्ट्रेंजर थिंग्स के साथ कई बड़ी सीरीज के अगले पार्ट्स नवंबर में ही रिलीज होने वाले हैं। आपकी फेवरेट सीरीज का सीक्वल नवंबर की किस तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, इसे नोट कर लीजिए, ताकि वह आपसे मिस न हो।
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (Sony Liv)
रिलीज डेट- 7 नवंबर 2025
जोनर- पॉलिटिकल ड्रामा
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट- 13 नवंबर 2025
जोनर- क्राइम थ्रिलर
द फैमिली मैन 3
द फैमिली मैन के सीजन 3 की घोषणा मेकर्स ने बहुत पहले ही कर दी थी, लेकिन लंबे समय तक सीरीज पर अपडेट न मिलने से फैंस निराश हो गए थे। अब श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) फाइनली एक नए मिशन के साथ लौट रहे हैं। सीजन 3 में श्रीकांत को और भी बड़े खतरों का सामना करना पड़ेगा। इस बार कहानी चीन द्वारा भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों पर हमले की है। इस बार श्रीकांत के सामने दो बड़े दुश्मन रुकमा और मीरा है। सीरीज में जयदीप अहलावत और निम्रत कौर भी नजर आएंगे।
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
रिलीज डेट- 21 नवंबर
जोनर – स्पाई एक्शन थ्रिलर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट- 21 नवंबर
जोनर- साइंस-फिक्शन ड्रामा



