
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 3 में “पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना” की जानकारी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद मिकी गुप्ता जी, नगर पंचायत के नागर अभियंता परमेश कुमार ध्रुव , आवास मित्र कमलेश साहू, नगर पंचायत नगरी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियों को प्रधानमंत्री आवास एवं स्व-निर्मित भवनों में सोलर पैनल स्थापित कर मुक्त बिजली योजना का लाभ लेने की विस्तृत जानकारी दी गई। नगर पंचायत टीम द्वारा योजना के प्रति नागरिकों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।



