Home छत्तीसगढ़ नेत्र सुरक्षा शिविर का आयोजन हुआ संपन्न

नेत्र सुरक्षा शिविर का आयोजन हुआ संपन्न

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  विकासखण्ड नगरी में दिनाक 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कम्रहेंसिव आई सर्वे का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l इस दरम्यान जिले में पदस्थ सभी 28 नेत्र सहायक अधिकारियों ने बनाये गए माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न ग्रामो जाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य सयोंजक और मितानिनों के सहयोग से लोगो के नेत्र की जांच किया इस सर्वे में लगभग 196720 लोगो के नेत्र की जांच की गई l

दिनाक 31 अक्टूबर 2025 को इस सर्वे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में विधिवत समापन डॉ यू एल कौशिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता ,डॉ राजेश सूर्यवंशी नोडल अधिकारी , डॉ अरुण नेताम बी एम ओ नगरी के आतिथ्य तथा डॉ टी आर ध्रुव डी एच ओ डॉ अवधेश गौर चिकित्सा अधिकारी श्री हितेंद्र कुमार साहू खण्ड कार्यक्रम प्रबधक श्री गुरुशरण साहू वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ l इस दरम्यान नेत्र सहायक अधिकारी श्री योगेंद बोर्झा और राकेश साहू ने बताया कि सर्वे के दरम्यान दोनो आंखों में केटरेक्ट के 44, एक आंख में केटरेक्ट के 1028, अपरिपक्व केटरेक्ट के 733, परमानेंट ब्लाइंड के 09, ग्लूकोमा के 12, ऑप्टिक नर्व रेटिना के 63, रिफ्रेक्टिव इरर के 806, राइनो के 19, कम दृष्टि 26, कार्नियल बीमारी 26, प्रेसिबायोपिया 890, पेट्रिगीयम के 129 केस पाए गए l

इसके अतिरिक्त अन्य नेत्र विकार पाए गए जिसका मौके पर उपचार किया गया l एवं जिन केस का उपचार और ऑपरेशन किया जाना है उनके लिए रणिनीति बनाकर सेवाएं प्रारम्भ कर दिया गया है l कार्यक्रम में बीएमओ नगरी और बीपीएम नगरी ने सहयोग करने वाले सभी नेत्र सहायक अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धयन्वाद ज्ञापन किया , नोडल अधिकारी ने सभी नेत्र सहायक अधिकारियों को भविष्य में ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा के साथ धन्यवाद कहा तथा अंततः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और जिले के सभी विकासखण्ड को धन्यवाद के रूप में मोमेंटो प्रदान किया गया l अंत में पीएचसी सांकरा के संस्था प्रभारी श्री किशोर साहू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l मंच संचालन बीपीएम नगरी के द्वारा किया गया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here