Home छत्तीसगढ़ एक भारत श्रेष्ठ भारत रन फॉर यूनिट सरदार वल्लभ भाई पटेल की...

एक भारत श्रेष्ठ भारत रन फॉर यूनिट सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भाजपा द्वारा मनाया गया

0

गरियाबंद :  जिला मुख्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत रन फॉर यूनिट सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भाजपा द्वारा मनाया गया l यहा तिरंगा चौक से स्टेडियम तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया l जिसमे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया l कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जिला महामंत्री आशीष शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके थे l

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का विशेष योगदान है l भारत का एकीकरण में विशेष भूमिका है l उन्होंने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहते बिखरी हुई रियासतों को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है , इनके योगदान को भुलाया नही जा सकता l जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंडता के प्रतिक थे, भारत की एकता और अखंडता को उन्होंने मजबूत किया था, जिसके चलते एकता के प्रतिक बन गए थे l नगर पालिका अध्यक्ष श्री यादव एवं जिला महामंत्री श्री शर्मा ने संबोधित किया l सुबह एकता दिवस के मौके पर छात्रो में आयोजन को लेकर उत्साह दिखा l इस एकता दौड़ में प्रथम पुर्वजीत सिंह कश्यप , द्वितीय ढालेंद्र ठाकुर , तृतीय कैलाश साहू रहे, इसके अलावा छात्रो को सांत्वना पुरस्कार बांटे गए l कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके ने किया l

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, प्रहलाद सिंह ठाकुर , बलदेव सिंह हुंदल , बिंदु सिन्हा , शेषनारायण गजभिये , फारुख चौधरी , विष्णु मरकाम , प्रकाश सोनी , प्रकाश यादव , खेमसिंह बघेल , पुष्पक देवांगन , भीम साहू , प्रशांत मानिकपुरी , पप्पू ठाकुर , सूरज सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here