Home छत्तीसगढ़ बस्तर ओलंपिक का शानदार आगाज

बस्तर ओलंपिक का शानदार आगाज

0

 

 

 

किरंदुल विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक खेलों का उद्घाटन रेस्ट हाउस मैदान हितावर में मुख्य अतिथि चैतराम अटामी, नंदलाल मुडामी, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुडामी, उपाध्यक्ष दीपिका सुमित भदोरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। विकासखंड कुआकोंडा अधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर स्वागत किया।

दो दिवसीय आयोजन में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित अन्य खेल होंगे। पांच जोन से चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और विजेता जिला स्तरीय आयोजन के लिए आगे बढ़ेंगे।

मुख्य अतिथि चैतराम अटामी ने ग्रामीण स्तर पर खेलों की प्रशंसा की और कहा कि इससे ग्रामीणों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सभी अतिथियों ने कुआकोंडा विकासखंड के कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ एमआर कश्यप, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदोरिया, एबीओ मनोज सिंह राठौड़, बीआरसी रत्तू राणा, मंडल संयोजक लिंगाराम मरकाम, पीटीआई, संकुल समन्वयक, कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here