Home छत्तीसगढ़ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव हुआ...

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव हुआ संपन्न लोक नर्तक दलों ने दी करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव विकासखंड स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजाति लोक नृत्य महोत्सव 2025 अंतर्गत करमा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में लखनपुर विकासखंड के कुल 13 करमा नर्तक दलों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष शशिकला विक्रम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, पूर्व सांसद कमलभान सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ,रवि महंत, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, कामेश्वर राजवाड़े मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों ने माता सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर बैच लगाकर उनका स्वागत किया गया ।
वहीं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नर्तक दलों से मुलाकात करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। विकासखंड स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में 13 नर्तक दलों ने साक्षरता मिनी स्टेडियम में करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मांदर के थाप पर थिरकते नजर आये।

विकासखंड स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान पीपरखार, दूसरा स्थान तीरकेला तीसरा स्थान बिनकरा हासिल किया। पर्यटन मंत्री के हाथों पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले नर्तन दलों को शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनने के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेन्द्र साहू,बृजकिशोर पाण्डे,प्रदीप गुप्ता, लक्ष्मण,कन्हैया सोनी,मनिजर सिंह, कामेंदर राजवाड़े,कपिल राजवाडे, घरबरन राजवाड़े,प्रवीण यादव, आदित्य प्रजापति, प्रभुनारायण,प्रेम सिंह, हरीश, जनपद सदस्य, रजनी सिंह, गणेश्वरी राठिया, नीतू सिंह, रामकुमारी सिंह,सुदर्शन, दिलभरोष, भोट, समस्त अतिथि गण अधिकारी कर्मचारीगण समस्त नृत्य दल उपस्थित रहे।

सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, अनिल गुप्ता, जयपाल साहू, अनुविभागीय अधिकारी (आर ईएस) प्रवीण कुमार खलखो कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज , थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता, मनीष वर्मा ,सरपंच सचिवों का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here