Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : एमसीबी जिले में प्रगति तेज, बेघरों को...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : एमसीबी जिले में प्रगति तेज, बेघरों को मिल रहा पक्का घर का लाभ

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी :  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से जारी है। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं स्वीकृत आवासों की संख्या के अनुसार जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

वर्ष 2024-25 का लक्ष्य एवं उपलब्धि
सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए जिले को 15,296 आवासों का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से अब तक 13,153 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं 6,918 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है और शेष आवासों पर कार्य तेजी से जारी है। ग्रामीण परिवारों को समय पर मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है।

वर्ष 2025-26 का लक्ष्य
आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के लिए 2,949 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 2,399 आवास स्वीकृत हो चुके हैं। शेष स्वीकृति प्रक्रिया प्रगति पर है तथा जल्द ही पात्र हितग्राहियों को सूची में शामिल किया जाएगा।

लाभार्थियों में उत्साह
पक्के मकान मिलने से लाभार्थी परिवारों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की इस योजना ने उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया है। जिले के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों तक आवास योजना का लाभ पहुँचाने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से एमसीबी जिला सरकार के “सबके लिए आवास” संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समयावधि में सभी पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here