Home छत्तीसगढ़ देर रात तक दोस्तों संग शराब पी रहा था इंजीनियर, सुबह नाले...

देर रात तक दोस्तों संग शराब पी रहा था इंजीनियर, सुबह नाले में मिली उसकी लाश

0

बिलासपुर :  हिर्री क्षेत्र के सरसेनी स्थित काजू फैक्ट्री के पास सकर्रा में रहने वाले इंजीनियर का शव मिला है। गांव के लोगों को आशंका है। इधर घटना की सूचना के बाद भी पुलिस की टीम तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।

बताया जा रहा है कि इंजीनियर और गांव के कुछ लोग देर रात तक बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद इंजीनियर घर नहीं लौटा था। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

हिर्री क्षेत्र के सकर्रा में रहने वाले भास्कर शर्मा इंजीनियर थे। कुछ सालों से पुणे में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। दिवाली पर वे छुट्टियों में घर आए थे। इसके बाद वे गांव में ही रह रहे थे। बुधवार की रात वे गांव के लोगों के साथ काजू फैक्ट्री के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद उनके साथ के लोग गांव लौट गए।

इधर इंजीनियर पूरी रात घर नहीं पहुंचे। सुबह गांव के लोगों ने उनकी लाश नाले में देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके तीन घंटे बाद भी पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोगों को आंशका है कि किसी ने इंजीनियर की हत्या कर शव नाले में फेंक दी है। पुलिस के लापरवाही के चलते संदेहियों के भागने की आशंका व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here