मुंगेली:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर मुंगेली में 07 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस (NSS) के सभी स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र उपस्थित रहे।
इसके साथ ही विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता अमृत प्रसाद बंजारा, प्रहलाद घिर्रे, श्रीमती कमलेश, पी. के. अनंत, भास्कर, कविता उपाध्याय, धनसिंह ढिढौरे, नरेंद्र काठले, रंजनी कश्यप, ऐश्वर्या यादव, नीलिमा किरण मिंज, माहेश्वरी साहू, दयावती सहारे, देवेंद्र पटेल, सुखचंद पाटले, खरोखा लाल मिरी, मुकेश सिंह परिहार, गणेश बंजारा, रामेशदास अनंत, संगीता पांडेय, वर्षा बंजारा, टीकाराम अंचल एवं तान सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त बनाना रहा।



