एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : किरंदुल स्थित बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का पदभार ग्रहण समारोह 7 नवंबर, शुक्रवार को गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। संघ का चुनाव 3 नवंबर को संपन्न होने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के समस्त व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते समय एकता पर जोर दिया।
गौरतलब है कि किरंदुल में अब दो व्यापारी संघ सक्रिय हो गए हैं। इससे पूर्व किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 15 सितंबर को संपन्न हो चुका था। इसके बावजूद बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ ने 3 नवंबर को अलग चुनाव कराया, जिससे आम व्यापारियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। अब यह देखना बाकी है कि कौन सा संघ व्यापारियों के हित में प्रभावी कार्य कर पाएगा। यह फैसला समय के साथ स्पष्ट होगा।



