Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बन गई भाजपा तीर्थ यात्रा योजना: रश्मि चंद्राकर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बन गई भाजपा तीर्थ यात्रा योजना: रश्मि चंद्राकर

0

महासमुंद :  कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से मुख्यमंत्री तीर्थ योजना” में भाजपा कार्यकर्ता और नेता अनुचित तरीके से शामिल हो रहे हैं। डॉ चंद्राकर आरोप लगाया है कि इस योजना का लाभ उन गरीब और बुजुर्ग लोगों को नहीं मिल रहा है जिनके लिए यह बनाई गई है। योजना के तहत आवेदन करने वालों को योजना का लाभ देने की बजाए भाजपा पार्षद और महासमुंद की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी जो शासकीय कर्मचारी होते हुए भी योजना का अनुचित लाभ उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नागरिको, दिव्यांगजनो, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को उनके जीवनकाल में एक बार राज्य से बाहर स्थित विभिन्न निर्धारित तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा के लिए सरकारी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरु की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना महासमुंद जिले में भाजपा तीर्थ दर्शन योजना बनकर रह गई है।

इसका उदाहरण हाल ही में योजना के तहत यात्रा में भेजे गये लोगो के सूची से सामने आया है। समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रयागराज, काशी विश्वनाथ हनुमान मंदिर दर्शन के लिए महासमुंद जिले से 323 लोगो का एक जत्था 27 अक्टूबर को रवाना किया था, जो दर्शन कर 31 अक्टूबर को वापस आ गये। 323 लोगो मे से 19 लोग वरिष्ठजनो के सहयोगी के तौर पर गये थे। महासमुंद नगरपालिका क्षेत्र से 37 लोगो को तीर्थ दर्शन के लिए भेजा गया था, जिसमें से 12 लोग वरिष्ठजनो के सहयोगी के तौर पर गये थे, जिसमें भाजपा के पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद की पत्नी, पार्षद का भाई व रिश्तेदार व भाजपा के सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here