Home छत्तीसगढ़ प्रधानपाठक ने महिला के साथ की छेड़छाड़, फिर कर दिया ये कांड,...

प्रधानपाठक ने महिला के साथ की छेड़छाड़, फिर कर दिया ये कांड, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जांजगीर-चांपा:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले को उसके गृहग्राम बम्हनीन से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मामले में आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ BNS की धारा 74, 79 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रधानपाठक, बलौदा क्षेत्र के झपेली गांव के स्कूल में पदस्थ है।

 पुलिस के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि, प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले ने छेड़छाड़ की है। उसने पहले फोन किया, गलत बात की, फिर स्टेशन के पास बुलाया। वहां प्रधानपाठक ने छेड़छाड़ की। यहां महिला ने आपत्ति की तो प्रधानपाठक मौके से भाग गया था। इसके बाद, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इधर, अकलतरा पुलिस ने बम्हनीन गांव से आरोपी प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here