Home क्रिकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को पड़ा दिल का दौरा, भारत...

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को पड़ा दिल का दौरा, भारत के खिलाफ खेली थी करियर की सबसे बड़ी पारी..

0

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फारुक अहमद को दिल का दौरा पड़ा है. उन्हें रविवार को ढाका अस्पताल में भर्ती कराया गया. फारुक अहमद फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं. BCB के अधिकारियों के हवाले से क्रिकबज ने लिखा कि फारुक को रविवार दोपहर सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनका एंजियोग्राम किया और पता चला कि उनकी एक आर्टरीज में ब्लॉकेज है.

डॉक्टरों की निगरानी में फारुक अहमद:- फारुक अहमद के हार्ट में सर्जरी करके स्टेंट डाला गया है. फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं.  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने डेली सन को बताया कि उनकी तबीयत बीती रात से ही गड़बड़ थी. रविवार दोपहर में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. एंजियोग्राम के बाद हार्ट में ब्लॉकेज का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने शाम मे उनके सीने में स्टेंट डाला. वो फिलहाल CCU में हैं.

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी:- 59 साल के हो चुके फारुख अहमद ने अपने 9 साल के इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 7 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 15 की मामूली औसत से केवल 105 रन बनाए. इस दौरान उनका सबसे बड़ी पारी 57 रन की रही, जो उन्होंने भारत के खिलाफ साल 1990 में चंडीगढ़ में खेले वनडे मुकाबले में खेली थी.

BCB के अध्यक्ष भी रहे, अब उपाध्यक्ष:- अगस्त 2024 में फारुख अहमद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष भी बने. तब उन्होंने इस्तीफा सौंपने वाले नजमुल हसन की जगह ली थी. फारुख अहमद 9 महीने तक इस पद पर रहे थे. बाद में उन्हें अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने रिप्लेस किया, जो कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं. फारुख अहमद पिछले साल ही बांग्लादेश क्रिकेट के उपाध्यक्ष बने हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here