Home क्रांइम नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर...

नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

0

मस्तूरी : थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी पुलिस ने एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी साहिल जायसवाल 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला मल्हार क्षेत्र का है। मल्हार निवासी साहिल जायसवाल विगत 4 अक्टूबर 2025 को एक नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

चौकी मल्हार पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 657/2025 दर्ज कर आरोपी को 10 नवंबर 2025 को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और साक्ष्य जुटाने पर आरोप सही पाए गए। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2), 87, 64 (2)ड और पाक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की गई है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी साहिल जायसवाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here