
नई दिल्ली : भारत में कई सेगमेंट में टोयोटा की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ग्लोबल स्तर पर नई Toyota Hilux 2025 को पेश किया है। इस पिकअप ट्रक में किस तरह की खासियत दी गई हैं। क्या इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
क्या है खासियतइस पिकअप ट्रक की खासियत यह है कि पहली बार इसे ICE की जगह इलेक्ट्रिक और प्लग इन हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया गया है। जिसे मजबूत बॉडी ऑन फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस ट्रक में बेहतरीन ऑफ रोड क्षमताओं के साथ ही मल्टी टेरेन सिस्टम भी दिया गया है। जो खुद सरफेस पर खुद से ब्रेक और टॉर्क कंट्रोल एडजस्ट करता है।
कैसे हैं फीचर्सटोयोटा की ओर से हाइलक्स 2025 में 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ड्राइविंग मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलेस चार्जर, डार्क इंटीरियर, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया है।
कब होगी लॉन्चनिर्माता ने अभी इसे सिर्फ पेश किया है। जिसके बाद दिसंबर 2025 से इसका प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। उसके बाद ही इसे कई देशों में लॉन्च किया जाएगा। भारत में लॉन्च को लेकर अभी निर्माता की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।



