Home छत्तीसगढ़ सकरी राउत नाचा महोत्सव 2025में परसदा प्रथम

सकरी राउत नाचा महोत्सव 2025में परसदा प्रथम

0

बिलासपुर : सकरी में आयोजित राउत नाचा महोत्सव 11नवंबर मंगलवार को सकरी हाई स्कूल के मैदान में सम्पन्न हुआ जिसमें यादव बंधु परसदा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय बसिया तृतीय भरनी और चतुर्थ तारबाहर पंचम सिलपहरी रही
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक डॉ धर्मजीत सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक गुरुजी पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय जनपद उपाध्यक्ष राकेश तिवारी डॉ निलय तिवारी ,धन्नू यादव, संजय यादव ,विष्णु यादव सतीश सोनकर मनीष तिवारी करण सिंह राजेश सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य रूपों में राउत नाचा का एक खास स्थान है जिसमें परसदा का अहम स्थान है यह नृत्य न केवल राज्य की सांस्कृतिक और लोक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि भगवान कृष्ण के प्रति कृतज्ञता भी दर्शाता है। इसी धरोहर को संरक्षित और प्रस्तुत करने के उद्देश्य से इस साल सकरी हाई स्कूल मैदान में राउत नाच महोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को किया महोत्सव की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले साल यदुवंशी समाज के कई दलों के लोगों ने इस महोत्सव में भाग लेकर इसे भव्य बनाया था।

कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी से राउत नाच की शुरुआत हो जाती है
पौराणिक कथाओं और वीरता का प्रतीक राउत नाच राउत नाच भगवान कृष्ण और गोपियों के नृत्य जैसा माना जाता है। इसमें कुछ लोग गीत गाते हैं, कुछ वाद्ययंत्र बजाते हैं और कुछ चमकीले रंगीन कपड़े पहनकर नृत्य करते हैं। नर्तक अपने हाथों में रंगीन सजी हुई छड़ी और धातु की ढाल लेकर आते हैं और उनकी कमर तथा टखनों में घुंघरू बंधे होते हैं। यह नृत्य राजा कंस और भगवान कृष्ण के बीच हुई पौराणिक लड़ाई और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिनिधित्व करता है। नर्तक इस नृत्य के माध्यम से बहादुर योद्धाओं का सम्मान करते हुए परंपरागत योद्धा भावना को संजोते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here