Home व्यापार 10 साल में सबसे कम हुई महंगाई, GST कटौती का दिखा असर…

10 साल में सबसे कम हुई महंगाई, GST कटौती का दिखा असर…

0

भारत में महंगाई पर आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. अक्टूबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर सिर्फ 0.25% रह गई है, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे निचला स्तर है. सितंबर में यह दर 0.54% थी. लगातार चार महीने से महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक के 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है. यह लगातार सातवां महीना है जब इन्फ्लेशन केंद्रीय बैंक की 6% की ऊपरी सीमा से भी कम रही है.

खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई बड़ी गिरावट:- महंगाई घटने की सबसे बड़ी वजह खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार कमी है. खासतौर पर सब्ज़ियों के दाम में पिछले छह महीनों से लगातार दो अंकों की गिरावट देखी जा रही है. चूंकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में खाद्य पदार्थों की हिस्सेदारी करीब आधी है, इसलिए खाने-पीने की चीजों के सस्ते होने से कुल महंगाई पर बड़ा असर पड़ा है.

RBI का नया अनुमान और आगे की स्थिति:- भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी हालिया बैठक में कहा कि मौजूदा हालात नीतिगत ढील (Rate Cut) के लिए अनुकूल हैं. हालांकि, बैंक ने फिलहाल ब्याज दरों को स्थिर रखा है. RBI का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 में महंगाई और घटकर 2.6% रह सकती है, जो उसके पहले के 3.1% अनुमान से काफी कम है. तिमाही के हिसाब से अनुमान है कि दूसरी और तीसरी तिमाही में यह 1.8%, चौथी में 4% और अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 4.5% तक रह सकती है.

सावधानी भी जरूरी:- केंद्रीय बैंक ने हालांकि आगाह किया है कि भू-राजनीतिक तनाव, व्यापारिक अवरोध और आयात शुल्क में बदलाव जैसे कारण भविष्य में महंगाई के रुख को प्रभावित कर सकते हैं. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि खाद्य कीमतों में आई तेज गिरावट और GST दरों के युक्तिकरण ने समग्र महंगाई के परिदृश्य को और अनुकूल बना दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here