
पालक को एक सुपरफूड माना गया है। ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पालक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। हफ्ते भर इसका सेवन करने से हड्डियां लोहे सी मजबूत बन सकती है। यहां जान लें इसके फायदे।
पालक का जूस पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पालक फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो अपच, गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है।
पालक में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने आंखों की रोशनी तेज होती है।
पालक में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है।
पालक में पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की मजबूती और संरचना के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में इसे हफ्ते में 3 बार जरूर पिएं।



