Home देश धमाके वाली i20 कार में मौजूद था आतंकी डॉ. उमर,DNA टेस्ट ने...

धमाके वाली i20 कार में मौजूद था आतंकी डॉ. उमर,DNA टेस्ट ने किया बड़ा खुलासा….

0

10 नवंबर को रेड फोर्ट के पास हुए भीषण विस्फोट की जांच में बुधवार देर रात बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने पुष्टि की है कि विस्फोटक से भरी ह्यूंडई i20 कार में मौजूद शख्स कोई और नहीं, बल्कि आतंकी डॉक्टर उमर नबी (उमर मोहम्मद) ही था। कार के मलबे से मिले अवशेषों का DNA टेस्ट परिवार के सैंपलों से 100% मैच कर गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी डॉक्टर उमर नबी (जो पुलवामा के संबूरा का निवासी था) के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी। उमर की मां और भाई ने DNA सैंपल दिए थे।

मां और भाई के DNA सैंपल मैच:- मां और भाई के DNA सैंपल कार के मलबे से मिले अवशेषों जैसे हड्डियों, दांतों और कपड़ों के टुकड़ों से मैच कर गए। इससे यह स्पष्ट हो गया कि उमर ही वह व्यक्ति था जो कार चला रहा था और उसने ही दिल्ली कार ब्लास्ट को अंजाम दिया। इस हमले में कुल 12 लोगों की मौत हुई और 20 घायल हुए। जांच एजेंसियों को पहले से ही शक था कि हमलावर डॉ. उमर ही है, क्योंकि उसने विस्फोट से ठीक 11 दिन पहले ही हमले में इस्तेमाल की गई सफेद i20 कार खरीदी थी।

जगह-जगह घूम रही थी कार:- जांच टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे कार का रूट सामने आया। 10 नवंबर की सुबह 7:30 बजे i20 कार फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर दिखी। यह कार सुबह 8:04 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई और ओखला, मयूर विहार होते हुए सेंट्रल दिल्ली में दोपहर 2:30 बजे कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में घूमती रही। ब्लास्ट से पहले, दोपहर 3:15 बजे के बाद, कार चांदनी चौक के पास सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सुभाष मार्ग पर कार में विस्फोट हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here